ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम- पद्मावती विवाद: करणी सेना ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर किया हमला | देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में करणी सेना के कथित कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल बस पर हमला कर दिया। करणी सेना संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावत का विरोध कर रही है। गुरुग्राम में करणी सेना ने धमकी दी थी कि अगर यहां पर पद्मावत रिलीज की जाएगी तो वे थिएटर को निशाना बनाएंगे। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ता मूवी का विरोध कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रही एक स्कूली बस पर हमला बोल दिया। बस में बैठे बच्चों पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
Watch Video
https://youtu.be/FlHfy5cUbno
