ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश में ट्रेन के आगे स्टंट करने वालों की कमी नहीं है। खासकर युवाओं में देखा जाता है कि वो अपनी जान जोखिम में डालकर जानलेवा स्टंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो कश्मीर से सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक पटरी पर लेटा हुआ है। वह सामने से तेज गति से आ रही ट्रेन को देखकर भी पटरी से उठने की जहमत नहीं उठाता है। कुछ सेकेंड के अंदर ही ट्रेन धड़धड़ाती हुई उसके उपर से गुजर जाती है।
There is something drastically wrong with this sort of adventure seeking. I can’t believe the stupidity of these young men. https://t.co/83lLWanozR
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 23, 2018
ट्रेन युवक के उपर से गुजरती रहती है और वो पटरी पर लेटा रहता है। ट्रेन के गुजर जाने के बाद वो पटरी पर खड़ा होकर अपनी खुशी जाहिर करता है। मानो उसनी पूरी दुनिया जीत ली है। दूसरी तरफ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘यह बेवकूफी भरा कारनामा है। मैं इस युवक की बेवकूफी पर भरोसा नहीं करता हूं।‘ दूसरे यूजर्स ने भी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
