पद्मावत हिंसा : गुजरात में 40 गाड़ियां आग के हवाले, हरियाणा में धारा 144 लागू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज होने के एक दिन पहले विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया। देश के विभिन्न हिस्सों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज होने के एक दिन पहले विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया। देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म को रिलीज नहीं करने को लेकर आगजनी तक की जा रही है। हरियाणा के विभिन्न इलाकों में धारा 144 लगा दिया गया है। एकसाथ पांच लोग जमा नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा थियेटर्स में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए हैं। हरियाणा सरकार ने गुरूग्राम में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गुरूग्राम में करीब 40 सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स हैं। सरकार का कहना है कि हर हालत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 144 लगाई गई है। पंचकूला में भी किसी तरह की अनहोनी से निपटने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गुजरात में भड़की हिंसा, 40 गाड़ियां आग के हवाले

संजय लीला भंसाली ने एक तरफ फिल्म ‘पद्मावत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया तो दूसरी जगह पंजाब समेत कई इलाकों में लोगों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी एलान किया गया। दूसरी तरफ फिल्म के विरोध में जारी हिंसा देशभर में फैल चुकी है। गुजरात के अहमदाबाद में उपद्रवियों ने एक मॉल पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई, साथ ही पार्किंग में खड़ी करीब 40 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। दूसरी तरफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी हिंसक प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनकारियों ने निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर फिल्म को रिलीज ना करने की मांग की। उधर कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित एक मल्टीप्लेक्स में करणी सेना के करीब एक दर्जन सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए पोस्टर फाड़कर तोड़फोड़ की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *