कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान- राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने 26 जनवरी से पहले पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने 26 जनवरी से पहले पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए राष्ट्र धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर धर्म पताका के साथ राष्ट्र ध्वज भी लहराया जाना चाहिए. विपुल गोयल ने कहा कि इसी से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया की मुहीम छेड़ी है. विपुल गोयल ने माना कि कुछ लोग धर्म के नाम पर अशांति फैलाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.

vipul goel

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहीदों ने जिस सोच के साथ शहादत दी थी, आज इतने साल बाद भी उनकी सोच के मुताबिक देश का निर्माण नहीं हो पाया है. विपुल गोयल ने बताया कि 26 जनवरी को धार्मिक स्थलों पर तिरंगा लहराने से आतंकवाद और सम्प्रदायिक हिंसा जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा. इस सिलसिले में फरीदाबाद से पहल की जाएगी और पूरे हरियाणा में इसे सफलता पूर्वक आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक-एक जिले में ऐसे 300 धार्मिक स्थल हैं. उन्होंने बताया कि कई मस्जिदों के मौलाना से बात हो चुकी है.

सवाल उठने से पहले ही कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ये फैसला संगठन या पार्टी का एजेंडा नहीं है. कल देश भर में रीलीज होने वाली फिल्म पद्मावत को लेकर भी विपुल गोयल विरोध करने वालों का समर्थन करते नजर आए. उन्होंने कहा कि उन लोगो में राष्ट्रीयता की भावना है. उनकी संस्कृति से, इतिहास से छेड़छाड़ की गई है. और इसका ही वे लोग विरोध कर रहे हैं। हालांकि करणी सेना के उग्र प्रदर्शन पर विपुल गोयल ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *