ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नगर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू ने पत्र के जरिए नाराजगी जाहिर की है, जिसमें उन्होने बताया है कि वो काफी समय से कांग्रेस पार्टी से अलग चल रहे थे।
उनका कहना है कि जालंधर पटियाला, अमृतसर के मेय़र के चुनाव में उन्हें नहीं बुलाया गया। ना ही उनको अमृतसर में हुए मेयर चुनाव का निमत्रंण दिया गया।
इस तरह का व्यवहार उनको बिल्कूल भी अच्छा नहीं लगा। जिस कारण वो मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे। सिद्दू का ये भी कहना है कि उनको काफी समय से पार्टी से दूर रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैरा ने भी उनको अपनी पार्टी में आने का न्यौता दिया है। वही सिद्दू कांग्रेस पार्टी से काफी समय से नाराज़ चल रहे है जिससे ये लगता है कि सिद्दू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है।



