डियर PM, देश में कुल संपत्ति का 73 फीसदी 1% अमीरों की जेब में क्यों : राहुल गांधी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum : WEF) के उद्घाटन समारोह को संबोधित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum : WEF) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सामने तीन प्रमुख चुनौतियों को रखा। PM मोदी ने देशों को खुद के लिए काम करना, जलवायु परिवर्त्तन और आतंकवाद को दुनिया की तीन सबसे बड़ी चुनौती बताया। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सामने भारत से स्टैंड को भी क्लीयर किया। दूसरी तरफ देश में ट्वीटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। दरअसल, राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के साथ ट्वीट किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के माध्यम से सवाल पूछा है ‘डियर प्रधानमंत्री, स्विटज़रलैंड में आपका स्वागत है। कृपया दावोस में बताएं कि भारत की कुल संपत्ति का 73 प्रतिशत एक फीसद अमीरों की जेब में क्यों है?’

Oxfam के सर्वेक्षण में चिंताजनक तस्वीर

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की शिखर बैठक के पूर्व अंतरराष्ट्रीय राइट्स संस्था Oxfam ने भारत और विश्व की अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक सर्वे जारी किया। सर्वे में 10 देशों के करीब 70 हजार लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे से सामने आया है कि भारत में 2017 में 17 नए अरबपति बने। देश में अब अरबपतियों की संख्या 101 हो गई है। भारत में पिछले साल जितनी संपत्ति बनी उसका 73 प्रतिशत हिस्सा 1 प्रतिशत अमीरों की जेब में गया। जबकि दुनियाभर में अर्जित की गई संपत्ति का 82 प्रतिशत केवल एक प्रतिशत लोगों के पास है। वैश्विक स्तर पर बात करें तो कुल संपत्ति का 50 फीसद एक प्रतिशत लोगों की जेब में है। वहीं भारत में पिछले साल 1 प्रतिशत अमीरों की संपत्ति बढ़कर 20.9 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। सर्वे में यह भी बताया गया है कि दुनियाभर के 3.7 अरब लोगों की संपत्ति में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *