ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बाबा का सियासी जाल… जी हा आज हम आपको बाबा राम रहीम के सियासी जाल के बारे में बताएंगे, कि बाबा के समर्थकों का और खुद बाबा राम रहीम का जाल कितना फैला हुआ है। राम राम रहीम इस समय जेल की हवा खा रहा है। और उसके समर्थक बहार उपद्रव मचा रहे हैं। ऐसे में लिविंग इंडिया न्यूज के पास कुछ ऐसी जानकारी मिली है। जिसे देखकर आप हैरान रहे जाएंगे। और ये सोचने पर मजबूर हो जाएगे कि बाबा राम रहीम इतने दिनों तक कैसे बचा रहा। और धर्म की आड़ में पाखड़ का राज चलाता रहा।
अब हम आपको बताएंगे कि बाबा राम रहीम का ये जाल ना केवल धर्म तक सीमित था बल्कि उसका ये जाल कई बड़े राजनेताओं तक फैला हुआ था जिनकी मदद से वो अब तक कानून की नज़रों से बचा रहा। क्योंकि बाबा राम रहीम खुद कोई काम नहीं करता था बल्कि वो अपने गुर्गों से करवाता था। जो उसके लिए कुछ भी करते और राजनेताओं से मिलकर बाबा के सारे काम करवाते।
अब हम आपको ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जो आपके पैरों के नीचे की जमीन को खिसका देगा। और साथ ही बाबा की ताकत का एहसास भी करवाएगा। दरअसल लिविंग इंडिया न्यूज के पास कुछ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं। जो बाबा राम रहीम और हरियाणा प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हैं। इन दस्तावेजों में हरियाणा सरकार के उन चेहरों के बारे में जो इस समय हरियाणा सरकार में ऊंचे पद पर बैठे हैं। और बाबा राम रहीम को बचाने के लिए उसके समर्थकों ने इन अधिकारियों से बातचीत की। और डेरा में बैठकें की।
तो देखा आपके कि किस तरह डेरा समर्थक बाबा राम रहीम को बचाने की कोशिश कर रहे थे। और नेताओं पर फैसला बदलने का दवाब डाल रहे थे। ऐसे में जब सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को साध्वी रेप मामले में दोषी करार दे दिया और 20 साल की सजा भी सूनाई जिसके बाद बाबा समर्थकों के होश उड़ गए और उन्होंने पंचकूला हिंसा को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सत्ताधारी सरकार के कई नेताओं से मुलाकात की और उन्हें धमकियां तक दे डाली।
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1025523390961487/
