ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में गुंडागर्दी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है । जहां नाकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार के उपर जानलेवा हमला किया। बदमाशों के हौसले बुलंद है । इस बात का अंदाजा आप इन तस्वीरों को देखकर लगा सकते है । जहां लुधियाना के ईशर नगर में एक डेरी की दुकान मे कुछ अज्ञात लोगों ने घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की । दुकान में खड़ा कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति को मारने के लिए तीन नकाब पोश व्यक्ति दुकान के अंदर आते है और दुकानदार पर लाठी डंडो से वार करना शुरू कर देते है ओर बड़ी ही बेरहमी से मार कर भागने में कामयाब हो जाते है ।
दुकान मालिक कुलदीप सिंह खेहरा ने कहा कि कुछ दिन उसने आर टी आई के जरिए इंलीगल बिलडिंग का खुलासा किया था । जिस पर कारवाई के चलते ही गुंडे ने उनके उपर हमला किया । गुंडागर्दी की ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । पुलिस को मामला दर्ज करवा सीसीटीवी दे दी गई है इस दौरान उन्होंने इंसाफ की मांग की है ।
गुंडागर्दी की सीसीटीवी फुटेज
दुकानदार के उपर जानलेवा हमला
दुकान के अंदर घुस कर दिया वारदात को अंजाम
Watch Video
https://youtu.be/zdzUFn4w7Eo
