ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल में बारिश के पानी को छतों पर इकट्ठा करके सूखे से निपटने के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। जिसके लेकर आईपीएच विभाग को अधिक हैडपंप स्थापित करने की संभावनाओं को पता करने के निर्देश दिए है।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर ये योजना सफल होती है तो किसी भी गांव में पानी की कमी नहीं होगी। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि पहले केवल योजना बनाई जाती थी पर अब सब कुछ वास्तविक रूप में किया जाएगा।
अपने इस मास्टर प्लान में वो ब्रिक्स की भी मदद लेंगे। इस योजना की सफलता के बाद हिमाचल के लोगो को शौचालय और पीने के लिए अलग से पानी मिलेंगा।


