ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं अगर नीयत अच्छी होती है तो मुराद जरूर पूरी होती है। हिमाचल के सोलन की 42 वर्षीय कल्पना परमार की नीयत भी अच्छी थी और हौसला भी गजब का था। यही कारण था कि कल्पना ने ना सिर्फ मुंबई मैराथन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि लोगों को दिखाया अपना हौसला भी दिखा दिया।
हिमाचल प्रदेश की कल्पना एकमात्र धावक थी जिन्होंने 42 किमी की दौड़ को पूरे उत्साह के साथ पूरा किया। कल्पना का कहना है कि उनका सपना पूरा हो गया है। लेकिन आगे भी वो इस तरह की दौड़ में हिस्सा लेती रहेंगी। कल्पना सोलन में ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी की प्रवक्ता हैं।

