ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिग कर रहा है। हालांकि, दुनिया से बेपरवाह तैमूर ने इन दिनों चीजों को समझना शुरू कर दिया है। हाल ही तैमूर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिसमें वो कंघी करने की कोशिश कर रहा है। तस्वीर के इंस्टाग्राम पर आते ही बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे पसंद किया।
https://www.instagram.com/p/BeQI2osn1A8/?taken-by=kareena_kapoor_khan_begum
हालांकि, तस्वीर में तैमूर कंघी को उलटा पकड़े हुए है, बावजूद उसकी क्यूटनेस पर यूजर्स फिदा हो गए। इस महीने की शुरूआत में तैमूर अभिनेता तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में शामिल हुआ। वहां भी सभी की नजर तैमूर पर ही टिकी हुई थी।
https://www.instagram.com/p/BeDTBD9HO79/?taken-by=kareena_kapoor_khan_begum
https://www.instagram.com/p/BeEfZ2gHz7A/?taken-by=kareena_kapoor_khan_begum
दिसंबर में तैमूर ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। तैमूर के बर्थडे पर पटौदी पैलेस में शानदार आयोजन किया गया था। इसमें तैमूर की मां करीना कपूर, पापा सैफ अली खान के साथ ही करिश्मा कपूर, शर्मिला टैगोर, बबीता समेत दूसरे लोग भी शामिल हुए थे।
https://www.instagram.com/p/Bd9D0DknSSr/?taken-by=kareena_kapoor_khan_begum
https://www.instagram.com/p/Bd9EhhlHPS9/?taken-by=kareena_kapoor_khan_begum
