ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला में चोरी की वारदात आम होती जा रही है। रात के साए में ये चोर आते है और घर का सारा कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस भी केवल कार्रवाई करना का आश्वास देती रहती है। और साथ ही अगर किसी चोर को पकड़ भी लेते हैं तो अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हटती ।
पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा ये वो चोर है जिसके गिरोह ने पटियाला में चोरी की वारदातों का आंतक फैला हुआ है। इतना ही नहीं इस गिरोह के नाम पटियाला पुलिस थाने में कई सारे मामले दर्ज हैं। जिसे पटियाला के गांव बलवाड़ा में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसका दूसरा साथी फरार बताया जाता है अब तक ये गिरोह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनमें 9 लाख की नगदी, 8 तोला सोना और कुछ और चोरी शामिल हैं। वही थाना सदर पुलिस इंचार्ज जसविंदर टिवाणा ने बताया कि वो आरोपी के साथ पूछताछ कर रहे है साथ ही इनकी गैंग में कौन कौन शामिल है इसका पता लगाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, पटियाला में कई और ऐसे गैंग है जो रात के साए में चोरी की वारदातों को अजांम देते रहेते हैं। और पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहती है।
Watch Video
https://youtu.be/jPJ2D8unPLY
