ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तस्वीरों में तोड़फोड़ करते दिख रहे ये युवक एक बहुत बड़ी साजिश और हमले का महज एक ट्रेलर दे रहे हैं। आप देख सकते है कि किस हद कर इन युवकों ने मॉल के शीशे तोड़े और उतपात मचाया है। ये नाजारा कुरुक्षेत्र के सेक्टर 17 का केसल माल का है। जहां पर कुछ नकाबपोश युवकों ने रविवार को जमकर तोड़ फोड़ की। तो वहीं तोड़फोड़ और उतपात मचाने में ये युवक इतने जोश में आ गए कि कुथ युवकों के चेहरे पर से उनका नकाब हट गया और उनका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया।
दरअसल ये युवक इस मॉल में इसलिए उड़दंग मचा रहे हैं क्योंकि आने वाली 25 जनवरी को इस मॉल में एक ऐसी फिल्म लगने वाली थी । जिसे हरियाणा सरकार ने 16 जनवरी को एक मीटिंग के दौरान बैन कर दिया था। और उस विवादित फिल्म का नाम है पद्मावत । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस बैन को हटा दिया। जिसके कारण फिल्म पद्मावत अब हरियाणा में भी रिलीज होगी। लेकिन ऐसे में फिल्म पद्मावत का संकट खत्म होता नज़र नहीं आ रहा है। जिसके चलते कुरुक्षेत्र के एकमात्र केसल माल में करीब दो दर्जन बाईक सवार नकबपोस्क युवकों ने आतंक मचाया और जमकर तोड़फोड़ की। जिसके कारण माल में अफरातफरी मच गई।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ पूरे देश में राजपूत समाज अपना रोष प्रकट कर रहा है। साथ ही जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन कर इस फिल्म को सिनेमाघरों में ना दिखाने की मांग कर रहा है। और अगर इस वारदात पर ध्यान दिया जाए तो जब फिल्म पद्मावत के रिलीज से पहले इतना विवाद हो रहा है तो उसके रिलीज होने के बाद क्या होगा ।
Watch Video
https://youtu.be/zpQZMBAze-U
