ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के मुस्तफाबाद इलाके में एक महिला वकील और उसके परिवार पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया । महिला और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से वार किया गया ।
अमृतसर में एक महिला वकील के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की । आरोपियों ने महिला की गाड़ी को रोककर महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया । हालांकि ये सारी घटना एक शख्स ने अपने फोन में कैद कर ली। दरसल मुस्ताफ्बाद इलाके में रहने वाली एक महीला अमनदीप कौर अपने घर से निकलने लगी थी । जहां एक ऑटो चालक ने महिला की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर जब महिला ने ऑटो चालक को पीछे हटने को कहा तो ऑटो वाले ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महिला वकील और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट शुरु कर दी।
पारिवारिक सदस्यों का कहना है की मामला दर्ज होने के बावजूद भी ऑटो चालक ने महिला और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी । वहीँ इस मामले में पुलिस ने विडियो के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है, साथ ही पुलिस का कहना है, मारपीट करने वालों में से एक युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है ।
Watch Video
https://youtu.be/jTOrWvBggiI
