दिल्ली: केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, पार्टी के 20 MLA आयोग्य करार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका देते हुए 20 विधायकों को अयोग्य करार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका देते हुए 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के 20 विधायकों को लाभ का पद मामले में अयोग्य घोषित करार किया गया है ये सभी विधायक लाभ के पद के मामले में सवालों के घेरे में चल रहे थे जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने के द्वारा कड़ी करवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी थी।

अब गेंद राष्ट्रपति के पाले में हैं। अगर राष्ट्रपति चुनाव आयोग की सिफारिश पर इन विधायकों की सदस्यता रद्द करते हैं तो 70 स दस्यों वाली दिल्ली विधान सभा में आप के 46 विधायक रह जाएंगे। हालांकि, इससे अरविंद केजरीवाल सरकार की चाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन आप और केजरीवाल सरकार के चरित्र पर बुरा असर पड़ सकता है । अगर इन विधायकों की विधायकी खत्म होती है तो दिल्ली में फिर से 20 सीटों पर उप चुनाव होंगे। ऐसे में सभी सीटों को बरकरार रख पाना केजरीवाल के लिए उससे भी बड़ी चुनौती होगी।

दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल के लिए आयोग का यह फैसला किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने मार्च 2015 में 21 आप विधायकों को संसदीय सचिव के पद पर नियुक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *