ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ई-कॉमर्स साइट अमेजन का ग्रेट इंडियन सेल शनिवार की आधी रात से शुरू हो रहा है। यह 21 जनवरी की रात 12 से 24 जनवरी तक चलेगा। ग्रेट इंडियन सेल में अमेजन कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दे रहा है। Amazon Great Indian Sale में खरीदारों को लोकप्रिय ब्रांडों पर डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर के साथ ही तेज डिलीवरी और ईजी रिटर्न का ऑफर मिलेगा। वहीं अमेजन प्राइम मेंबर के सेल 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। प्राइम मेंबर्स को कई एक्सक्लूसिव डील भी दिया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स आइट्म पर 55% छूट
अमेजन के ग्रेट इंडियन सेल में स्मार्टफोन और उसकी एसेसरीज पर 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 55 और होम एवं किचन अप्लायंस पर 50 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने की घोषणा की गई है। फैशन उत्पादों पर 50 तो कितानों और मनोरंजन से जुड़े उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेजन ने बताया है कि HDFC के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर बिल में 10 प्रतिशत की कमी मिलेगी। इसके साथ ही अतिरिक्त कैशबैक का ऑफर भी दिया जाएगा। अमेजन पे से खरीदारी पर भी यही लाभ मिलेगा।
