ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिला विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की शानदार पारी खेल हरमनप्रीत कौर स्टार बन गईं थी | कौर की प्रतिभा को देखते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले साल जुलाई में हरमनप्रीत को डीएसपी के पद की पेशकश की थी | तीन साल पहले हरमनप्रीत को खेल कोटा के तहत रेलवे में नौकरी मिली थी | इसके तहत रेलवे के साथ हरमनप्रीत ने पांच साल के बॉन्ड पर साइन किया था | हरमनप्रीत अब रेलवे की नौकरी छोड़ पंजाब पुलिस को ज्वॉइन करना चाहती हैं | लेकिन वेस्टर्न रेलवे उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रहा है | हरमनप्रीत के मुताबिक रेलवे अधिकारी उनसे इस्तीफा स्वीकार करने के लिए 27 लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं |
अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाली हरमनप्रीत कौर को नोटिस
महिला विश्व कप में हरमनप्रीत कौर का अहम रोल
पंजाब सरकार ने दी थी DSP की नौकरी
पंजाब के मोगा की रहने वाली है हरमनप्रीत कौर
Watch Video
https://youtu.be/qmia1OKRzeg
