संगरूर: नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, सामान बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  संगरुर पुलिस ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है | गांव रूपा हेड़ी के चार घरों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  संगरुर पुलिस ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है | गांव रूपा हेड़ी के चार घरों में छापेमारी करके पुलिस ने नकली दूध बनाने का सामान बरामद किया है | पुलिस ने उस जगह का भी पता लगा लिया है, जहां नकली दूध बनाया जाता था | पुलिस ने तमाम सामान बरामद किया है इसमें बड़े ढोल और दूध मिक्स करने वाले ग्रेंडर भी बरामद किए हैं | संगरूर सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि ये लोग दूध बना कर बड़ी फैक्ट्रियों को सप्लाई किया करते थे। पकड़े गए आरोपियों ने भी ये बात कबूली है | चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस आगे की जांच में जुट गई है |

 नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश

4 गिरफ्तार, सामान बरामद

गांव रूपा हेड़ी के 4 घरों में चलती थी फैक्ट्री

बड़ी फैक्ट्रियों में की जाती थी नकली दूध की सप्लाई

Watch Video

https://youtu.be/uc4LkAK7kYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *