ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्टर सनी लियोनी के मोम के पुतले को जल्द ही दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा। सनी के पुतले को बॉलीवुड की दूसरे सेलिब्रेटीज के साथ लगाया जाएगा। इसको लेकर बाकायदा लंदन से मैडम तुसाद म्यूजियम के आर्टिस्टस की एक टीम मुंबई पहुंची। टीम ने सनी लियोनी के दो सौ से ज्यादा माप भी लिए।
So excited to see myself at the Delhi @MadameTussauds Trying to find the exact color match of my eyes… such an amazing process!! pic.twitter.com/ksBVi1YEi6
— Sunny Leone (@SunnyLeone) January 18, 2018
दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में खेल, इतिहास, राजनीति और ग्लैमर से जुड़ी हस्तियों का पुतला लगा हुआ है। इसमें नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, कैटरीना कैफ, कपिल शर्मा, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, सलमान खान, एपीजे अब्दुल कलाम, रणबीर कपूर, विल स्मिथ, डेविड बेकहम, किम करदाशियां, जस्टिन बीबर आदि का पुतला लगा है।
