साल 2017 की सबसे ज्यादा पाइरेटेड मूवी बनीं शाहरूख खान की ‘रईस’!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक बार फिर शाहरूख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ चर्चा में है। और, वजह भी ऐसी है कि कोई भी निर्माता-निर्देशक और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक बार फिर शाहरूख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ चर्चा में है। और, वजह भी ऐसी है कि कोई भी निर्माता-निर्देशक और अभिनेता यह नहीं चाहेगा कि उनकी फिल्मों को ऐसी चर्चा मिले। दरअसल, फिल्म ‘रईस’ साल 2017 की सबसे ज्यादा पायरेसी के जरिए देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं यह भी खबर आ रही है कि निर्माता ‘रईस 2’ की तैयारियों में जुट गए हैं।

बता दें कि शाहरूख खान और माहिरा खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 279.81 करोड़ रूपये कमाए थे। दूसरी तरफ इसे साल 2017 में पाइरेसी से सबसे ज्यादा देखने का खिताब भी मिला है। रितिक रोशन स्टारर फिल्म ‘काबिल’ भी पाइरेटेड मूवी के टॉप फाइव में जगह बनाने में सफल हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक करीब 50 लाख लोगों ने ‘काबिल’ के पाइरेटेड वर्जन को देखा है।

वहीं ‘काबिल’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एकजुटता नहीं होने के कारण पाइरेसी को बढ़ावा मिल रहा है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को भी मोस्ट पाइरेटेड फिल्म की सूची में रखा गया है। हालांकि, रिपोर्ट सामने आने के बाद ‘रईस’ फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने ट्वीट किया। उन्होंने ‘रईस 2’ बनाने की बात से भी इंकार किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *