गुरुग्राम: चलती कार में कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप, एक आरोपी काबू, दूसरे की तलाश जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बढ़ते महिला अपराध के मामलों पर पुलिस बेशक अंकुश लगाने की कोशिश कर रही हो लेकिन हकीकत तो ये है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बढ़ते महिला अपराध के मामलों पर पुलिस बेशक अंकुश लगाने की कोशिश कर रही हो लेकिन हकीकत तो ये है कि प्रदेश में रेप और सामूहिक दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। फरीदाबाद में चलती कार में गैंगरेप की वारदात को पुलिस ठीक से सुलझा भी नही पाई थी कि गुरुग्राम में चलती कार में गैंग रेप का एक और मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की विभिन्न धाराअों के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार फर्रुखनगर इलाके के गांव गुगाना की रहने वाली एक युवती कमला नेहरू कॉलेज जाटौली में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती है। पीड़िता रोजाना की तरह 15 जनवरी को भी कॉलेज गई थी। कॉलेज के बाद जब वह खंडेवला गांव के पास खड़ी थी उसी दौरान दो युवक आए जिन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया। जिसके बाद उन हवस के दरिंदों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी पीड़िता को आपत्तिजनक हालत में सड़क किनारे छोड़ गए। पीड़ित द्वारा हाथ जोड़ने के बाद दरिंदों ने उसके कपड़े लौटाए।

पीड़ित इस घटना से डर गई जिसके कारण उसने किसी को नहीं बताया लेकिन उसने अब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ फर्रुखनगर थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गैंगरेप में शामिल पवन नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी खेड़ खुर्मपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

फरुखनगर में चलती कार में कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप

एक आरोपी काबू, दूसरे की तलाश जारी

कॉलेज के बाहर से अपहरण कर किया गैंगरेप

चलती कार में छात्रा से गैंगरेप

Watch Video

https://youtu.be/eEWvMfhyJbQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *