हरियाणा के शिक्षक बने जल्लाद, पिटाई के डर से स्कूल से भागा छात्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप बच्चों को स्कूल भेजते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि जिन शिक्षकों पर बच्चों का भविष्य बनाने का जिम्मा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप बच्चों को स्कूल भेजते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि जिन शिक्षकों पर बच्चों का भविष्य बनाने का जिम्मा होता है वो ही जल्लाद बन जाएं तो फिर बच्चों की भविष्य तो छोड़िए उनका वर्तमान भी खतरे में पड़ जाएगा। इस रिपोर्ट को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि हरियाणा के शिक्षक जल्लाद बन चुके हैं।

हरियाणा में सरकार और पुलिस तो फेल है ही, लेकिन शिक्षकों को भी जल्लाद बनने का चस्का चढ़ गया है। जी हां, हरियाणा के रेवाड़ी से ऐसी खबर सामने आई है जो आपके लिए बेहद जरूरी है। और अगर आपके बच्चे भी हरियाणा के स्कूलों में पढ़ते हैं तो आपको सावधान रहना ही होगा। दरअसल, मनिंदर सिंह नामक छात्र को स्कूल में इतना मारा गया कि वह दर्द से कराहता रहा। दर्द के मारे उसने बिस्तर पकड़ लिया। और बच्चे की पिटाई का आरोप शिक्षक अमित सर और स्कूल के संचालक जगदेव पर लगा है। हालांकि बच्चे ने अपनी मां को सबकुछ बताया था | लेकिन मां ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और आज बच्चे की खराब हालात पर उनको पछतावा हो रहा है।

Watch Video

https://youtu.be/MPJVerSUoT4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *