10 रूपये का सिक्का नहीं लेना पड़ेगा महंगा, आजीवन कारावास संभव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अक्सर आप बाजार में खरीदारी करने जाते हैं तो आपसे 10 रूपये का सिक्का लेने में दुकानदार नाक-भौंह सिंकोड़ने लगता है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अक्सर आप बाजार में खरीदारी करने जाते हैं तो आपसे 10 रूपये का सिक्का लेने में दुकानदार नाक-भौंह सिंकोड़ने लगता है। कई दफा तो आप खुद भी जेब में रखे दस रूपये के सिक्के को लेकर असमंजस में रहते हैं कि यह चलेगा या नहीं। रिजर्व बैंक (RBI) भी समय-समय पर 10 रूपये के सिक्के को लेकर समय-समय पर दिशानिर्देश जारी करता रहता है, बावजूद असमंजस बरकरार है।

बुधवार को RBI ने निर्देश दिया है कि 10 रूपये के सिक्के के 14 डिजाइन चलन में हैं और इसे लेनदेन से इंकार नहीं किया जा सकता है। RBI ने बताया कि सिक्के पर विभिन्न डिजाइन देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं की जानकारी देता है। दरअसल, 2 जनवरी को वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने भी राज्यसभा को बताया था कि RBI को सिक्के लेने के लिए काउंटर खोलने को कहा गया है।

दरअसल, लोगों को लगता है कि दस धारियों वाले सिक्के ही वैध हैं और बाकी अवैध। इस पर RBI ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए निर्देश जारी किया है। RBI का कहना है कि चलन में उन्हीं सिक्कों को लाया जाता है जो सरकारी टकसाल में ढाले जाते हैं। समय-समय पर सिक्कों के अगल-अगल डिजाइन पेश किए जाते हैं। इसके पहले भी पिछले साल नवंबर में RBI ने 10 रूपये के सिक्कों को लेकर निर्देश दिया था।

सिक्के लेने से इंकार करने पर पहुंचे थाना

RBI का कहना है कि 10 रूपये के सिक्के लेने से इंकार करने वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा सकते हैं। आप सिक्का लेकर थाना जाएं और संबंधित व्यक्ति पर मामला दर्ज कराएं। आरोपी व्यक्ति पर देशद्रोह का मामला भी दर्ज कराया जा सकता है। RBI के नियमों के अनुसार भारतीय सिक्कों को लेने से इंकार करना आईपीसी की धारा 124A के तहत राजद्रोह है। इसके तहत तीन साल या आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ जुर्माने की सजा भी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *