ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरूग्राम में कब आपराधिक वारदात हो जाए । इसका अंदाजा किसी को नहीं लग सकता है। हालात यह है कि क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ युवक आपस में भिड़ गए और बात इतनी बढ़ गई की फायरिंग तक हो गई। लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन पुलिस है कि कार्रवाई का कोरा आश्वासन देने से नहीं चूक रही है।
गुरूग्राम के न्यू कॉलोनी थाना इलाके में रविवार को क्रिकेट खेल रहे कुछ युवक इस कदर आक्रोशित हो गए कि उन्होंने एक परिवार पर हमला कर दिया। दरअसल, युवक मैच खेल रहे थे और इसी दौरान विवाद हो गया। शुरू में लगा कि मामला सुलझ गया है । लेकिन जब कई युवक ने एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया तो स्थिति साफ हो गई कि मामला इतना भी सीधा नहीं है। यहां तक कि फायरिंग तक कर दिया गया। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है और मामले की तफ्तीश कर रही है।
दरअसल क्रिकेट खेलने के दौरान अर्जुन, अंकित और निशू के बीच झगड़ा हो गया । इसके बाद अर्जुन के घर पर अंकित और नीशू ने हमला कर दिया। दोनों ने उसकी पिटाई कर दी और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने पूरे मामले में अंकित, वैभव, चिंटी औऱ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं जिस देशी कट्टे से फायरिंग की उसे भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार एक आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।
गुरूग्राम की इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि युवाओं में हिंसा कितने गहरे घर कर चुकी है। मामूली बात को लेकर अगर युवा इस तरह आपा खोने लगेंगे तो देश का भविष्य कितना खौफनाक होने वाला है । इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं।
Watch Video
https://youtu.be/-ygXD7HEXFI
