ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : लुधियाना में जगराऊ के गांव देहड़का के 22 साल नौजवान की लाश को उसकी दादी ने संदूक में रख दिया। दादी गुरदियाल कौर का कहना है कि उसके पोते के हत्यारे को पकड़ने में पुलिस सख्त कार्यवाही नहीं कर रही है।
जब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ लेते तब तक वो अपने पोते की लाश को सदूक में बंद रखेगी। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि दो दिन के अन्दर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो वो लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंमे।
परिजनों का कहना है कि युवक आईलैटस का पेपर देने पटियाला गया था पर ना तो वो पेपर देने गया और ना ही घर वापस आया। जिस कारण परिवार वालों ने युवक की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक युवक की लाश जालंधर में मिली है जिसके कई टुकड़े हुए पड़े थे। फिलहाल पुलिस ये पता लगा रही है कि युवक पटियाला से लुधियाना कैसे पहुंच गया और उसकी लाश जालंधर से कैसे मिली है।


