‘हिंदी मीडियम’ की अभिनेत्री सबा कमर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : लगातार पाकिस्तान से जिस तरह की खबरें आ रही है, उससे साफ जाहिर है कि वहां कुछ भी अच्छा नहीं चल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : लगातार पाकिस्तान से जिस तरह की खबरें आ रही है, उससे साफ जाहिर है कि वहां कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। हालात यह है कि पाकिस्तान में रहने वाले ही वहां की सरकार से लेकर सेना तक तक को कठघरे में खड़ा कर देते हैं। अब मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने एक टीवी शो के दौरान खूब रोईं और भड़ास निकाला। दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आठ साल की बच्ची के बाद रेप की बाद हत्या को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। जब टीवी शो के दौरान इस पर चर्चा की गई तो सबा का दर्द छलक उठा। सबा ने शो के दौरान बताया कि ‘हम पाकिस्तान की पाक जमीन की कसमें खाते हैं, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। लेकिन जब हम बाहर जाते हैं तो हमें अहसास होता है कि हमारी जमीन इतनी भी पाक नहीं है। लोगों को हम पर भरोसा नहीं रहता है। एयरपोर्ट पर हमारे हर एक चीज की चेकिंग होती है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि टिबलिसी में शूटिंग के दौरान उन्हें यह सब झेलना पड़ा था। उनके क्रू के सारे मेंबर्स आसानी से चले गए। उसमें एक इंडियन भी था। लेकिन उन्हें रोककर उनसे तफ्सील से पूछताछ की गई, जो उनके लिए भयानक था।’ सबा ने आगे कहा कि ‘बाहर के मुल्कों में पाकिस्तानी कहां स्टैंड करते हैं, उनके और दूसरों के साथ व्यवहार यह बताने के लिए काफी है।’ बता दें कि सबा ने बॉलीवुड फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके काम को काफी वाहवाही भी मिली थी। इसके अलावा वो कई टीवो शो में भी काम कर चुकी हैं। दूसरी तरफ सबा के बयान के बाद सोशल मीडिया एक्टिव हो गया। और, पाकिस्तान, भारत के अलावा दूसरे देश के यूजर्स ने भी पाकिस्तान और वहां की सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *