ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में लोग इन दिनों आवारा कुत्तों की दहशत में जीने को मजबूर हैं । दरअसल लुधियाना में आवारा कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है । तो वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे भी आवारा कुत्तों के डर के चलते स्कूल जाने से कतराते हैं । लोगों का कहना है कि सरकार को कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे कुत्तों की जनसंख्या पर अंकुश लगाया जा सके ।
आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान
पठानकोट के गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातर बढ़ता जा रहा है । जिसके चलते लोग इन कुत्तों के आतंक के साये में जीने के लिए मजबूर हैं । लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के चलते उनके बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है ।
आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय
पठानकोट नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा ने इस पर बात करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या चिंता का विषय है । साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस समस्या पर जल्द कार्रवाई कर लोगों को निजात दिलाई जाएगी ।
Watch Video
https://youtu.be/BlopzL0mRwg

