मलेरकोटला: दहेज़ ने ली महिला की जान, पंखे से लटकता शव हुआ बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मलेरकोटला के बुढलाडा में एक महिला का पंखे से लटकता शव बरामद हुआ । जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मलेरकोटला के बुढलाडा में एक महिला का पंखे से लटकता शव बरामद हुआ । जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उधर मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुरालवाले दहेज मांगने के लिए उसे तंग करते थे ।

जिसके चलते उसने आत्महत्या की । उधर पुलिस ने मृतिका के परिजनों के बयान दर्ज कर ससुरालपक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । फिलाहल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *