ऑनलाइन डेस्क/न्यूज डेस्क : भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाईयों में से एक सारागढ़ी युद्ध पर टीवी सीरीज शुरू किया जा रहा है। दर्शकों के लिए ‘21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। छोटे पर्दे पर महादेव की भूमिका से मशहूर हुए मोहित रैना हलविंदर इशर सिंह का रोल निभाएंगे। सारागढ़ी की लड़ाई भारतीय इतिहास में प्लासी और बक्सर के युद्ध जितनी ही प्रसिद्ध है।
https://youtu.be/9sxf0byC-yI
आपको बता दें कि सारागढ़ी की लड़ाई में 21 सिख सिपाहियों ने 10 हजार पश्तून सैनिकों से जबरदस्त लड़ाई की थी। इस लड़ाई पर बनी टीवी सीरीज का प्रसारण नए चैनल डिस्कवरी जीत पर किया जाएगा। सीरीज में मोहित रैना मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि मुकुल देव गुल बादशाह का रोल निभाएंगे। ट्रेलर में अच्छी तरह से बता दिया गया है कि आखिर दर्शकों को क्या दिखने वाला है।
