लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा केंद्र बदलने की नीति लागू की है। इस नीति के अनुसार सभी स्कूलों के विद्यार्थी अब अपने स्कूलों के परीक्षा केंद्र की जगह कही और बने परीक्षा केंद्र में पेपर देने के लिए जाएगें।
जिस कारण अध्यापकों, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के साथ साथ शिक्षा बोर्ड के अधिकारी भी इस नीति का विरोध कर रहे है। 10वी और 12वी में करीब 9 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठने वाले है जो इस नई नीति के कारण काफी प्रभावित होगे।
माता पिता को अपने बच्चों के निधारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए खुद प्रबंध करना होगा।
सफर करके दूसरे स्कूल तक जाने कारण मानसिक तौर पर प्रभावित करती है जिस कारण उनसे बढ़िया नतीजे की भी आशा नहीं की जा सकती है।



