लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अश्लील वीडियो मामले में फंसे चरणजीत चड्ढा के ऊपर अकाल तख्त साहिब के द्वारा सिख समाजिक संस्था के सिखों ने पंथ से निष्कासित करने की मांग की है।
अमृतसर में चीफ खालसा दीवान के सदस्यों की एक मीटिंग हुई। जिस में जत्थेदार श्री अकाल तख़्त साहिब से मांग की गई कि चरणजीत चड्ढा को सिख पंथ से निष्काषित किया जाए।
वहीं चीफ खालसा दीवान के पूर्व सेक्रेट्री भाग सिंह अणखी का कहना है कि जिस तरह से अकाल तख़्त साहिब के जथेदार साहिब ने बिना स्पष्टिकरण लिए सुचा सिंह लंगाह को सिख पंथ से निष्काषित कर दिया था।
उसी तरह से चरणजीत चड्ढा को भी पंथ से अलग कर देना चाहिए।



