आतंकियों के ना’पाक’ मंसूबे फेल, घुसपैठ के दौरान पांच ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ भारतीय जवान सेना दिवस मना रहे हैं। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को मार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ भारतीय जवान सेना दिवस मना रहे हैं। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकियों का ताल्लुक जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। बताया जाता है कि आतंकी दुलांजा उरी इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इन्हें मार गिराया गया। जानकारी हो कि दो दिन पहले भी आतंकवादियों की एक साजिश नाकाम कर दी गई थी। जब जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सेना के काफिले पर हमले की साजिश नाकाम कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *