लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज के समय में लोग सेल्फी खींचने और वीडियों बनाने के इतने शौकिन हो गए है कि वो समय और स्थान की भी परवाह तक नहीं करते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बथुआखोह घाटी में। करौली से बाड़ी जा रही बस का एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी अनुसार बस का संतुलन बिगड़ गया था जिस कारण बस पलट गई थी। इस हादसे में 3 नौजवानो की मौके पर ही मौत हो गई जवकि 20 लोग घायल हो गए।
सबसे दुखद बात ये है कि हादसे के दौरान भीड़ में खड़े लोग घायलों की मदद करने की बजाय उनकी तस्वीरें खींचने में और वीडियों बनाने में व्यस्त थे। इतना ही नहीं एक युवक लाश के पास सेल्फी ले रहा था। जिसने शर्म की सारी हद पार कर दी थी। फिलहाल हादसे में घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है।


