लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस में आग लग जाने के कारण यात्रियों में काफी अफरा तफरी मच गई।
जानकारी अनुसार ये हादसा रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि चलती गाड़ी के दौरान इंजन में आग लग गई थी
जिस कारण यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और वो कूद कर अपनी जान बचाने लगे। कुदने के कारण काफी लोग घायल हो गए।
आपको बता दे कि इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वही इस घटना के बाद सीपीआरओ ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।




