न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : तुर्की के ट्रबजोन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान रनवे से खाई में फिसल गया। हालांकि, गनीमत रही कि प्लेन में सवार 168 यात्रियों, क्रू मेंबर्स, पायलट की जान बच गई।
दरअसल, तुर्की के अंकारा से प्लेन उड़ा था, जिसे एयरपोर्ट पर लैंड होना था। रनवे पर उतरते ही विमान का संतुलन बिगड़ गया और वो फिसलने लगा। लेकिन टायर के कीचड़ में फंसने से विमान समुद्र में गिरने से बच गया।
घटना के कुछ देर बाद सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, हादसे में विमान को काफी नुकसान पहुंचा।
