#GodSex&Truth से एक और पॉर्न स्टार की बॉलीवुड में एंट्री!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोनी जाना-पहचाना नाम है। पॉर्न स्टार के रूप में करियर शुरू करने के बाद सनी लियोनी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोनी जाना-पहचाना नाम है। पॉर्न स्टार के रूप में करियर शुरू करने के बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। एक्टिंग स्किल से ज्यादा सनी के देह दिखाने के हुनर ने उन्हें रातोंरात बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

अब लियोनी के बाद निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक और पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। इस फिल्म का नाम #GodSex&Truth रखा गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 16 जनवरी की सुबह नौ बजे रिलीज किया जाएगा। राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर फिल्म की पोस्टर भी रिलीज की।

मालकोवा ने भी ट्वीट करके बताया कि राम गोपाल वर्मा के साथ उसने एक फिल्म की शूटिंग की है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। वर्मा ने अपने एक ट्वीट में जिक्र किया है कि ‘यहां टैक्स के संदर्भ में GST का उल्लेख नहीं है बल्कि गॉड, सेक्स और ट्रुथ वाला GST है… इसे मैंने मिया मलकोवा के साथ शूट किया है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *