लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जींद जिले के सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा में मिली युवती की लाश का मामला दिल्ली की निर्भया कांड से कम नहीं है। युवती के साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या की गई। युवती के शरीर के अंदर कुछ पार्ट फटे हुए हैं। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवती के नाजुक अंग पर किसी नुकीली चीज से प्रहार किया गया है। यह खुलासा पीजीआई रोहतक फाॅरेंसिंक विभाग ने किया है। जींद पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि जींद जिले के बुढा खेड़ा गांव की नहर पर ग्रामीणों ने कल एक नाबालिग युवती का शव पड़ा हुआ देखा था, जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां हालात को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों के बोर्ड ने युवती का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद जो तथ्य सामने आए वह रूह कंपा देने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि मृतका कुरुक्षेत्र जिले झांसा गांव की रहने वाली है। नाबालिगा 10वीं कक्षा की छात्रा बताई रही है। छात्रा के पिता ने बेटी के साथ हुई हैवानियत का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है, आरोपों के अनुसार, इसी युवक ने ही छात्रा का अपहरण किया था। छात्रा के पिता ने कहा कि, कई लोगों ने घटना अंजाम दिया है, इस वारदात में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
जींद में नाबालिगा से हुई निर्भया जैसी हैवानियत
पोस्टमार्टम से हुए चौंकाने वाले खुलासे
नाबालिगा से दरिंदगी की सारी हदें पार
कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली है नाबालिगा
Watch Video
https://youtu.be/4BUP8UZJhQM
