लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गुरुवार को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है | धमकी के बाद दबंग खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है | उन्हें घर से न निकलने की हिदायत भी दी गई है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी हालत में रविवार को बिग बॉस फिनाले शूट में सलमान का शामिल हो पाना मुश्किल है | बिग बॉस के मेकर्स ने भी सलमान खान को कड़ी सुरक्षा दे रखी है | सलमान को हिदायत दी गई है कि वो अपने शूटिंग शेडयूल के बारे में किसी को न बताए. सुरक्षा की कैसी और क्या होगी इसकी जानकारी सीक्रेट है |
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है कि बिग बॉस का फिनाले कैंसल होगा या फिर सलमान की जगह इसे कोई और होस्ट करेगा | बता दें कि मुंबई के गोरे गांव स्थित फिल्म सिटी स्टूडियो में जैकलीन के साथ रेस 3 की गाने की शूटिंग के दौरान अचानक कुछ लोग स्टूडियो में घुस गए और शूटिंग बंद करने की मांग की |
ऐसा न करने पर उन लोगों ने सलमान को जान से मारने की धमकी भी दी | मामले की जानकारी पुलिस को दी गई | मौके पर पुलिस के पहुंचने के साथ जी धमकी देने वाले भाग गए |


