अमृतसर: जेल में कैदी की पिटाई का वीडियो वायरल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जेलों में प्रशासन के द्धारा पुख्ता इंतजाम के बावजुद भी जेलों में लगातार मोबाइल के मिलने का सिलसिला जारी है। जिस कारण फिर…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जेलों में प्रशासन के द्धारा पुख्ता इंतजाम के बावजुद भी जेलों में लगातार मोबाइल के मिलने का सिलसिला जारी है। जिस कारण फिर प्रशासन सवालों के घेरे में आ खड़ा हुआ है।

mobile phone in jail

ऐसा ही मामला अमृतसर की केंद्रीय जेल से सामने आया है। जहां पर जेल में बंद गैंगस्टरों ने एक कैदी के कपड़े उतरवा कर उसको मारा है। इसके बाद उन्होने इस मारपीट की वीडियों को सोशल मीडियो पर शेयर भी कर दी है। जानकारी अनुसार जेल में बंद पंजाब के बड़े गैंग शुभम और लारेंस बिशनोई गैंग के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था।

mobile phone in jail 1

जिस कारण बिशनोई गैंग के गैंगस्टरों ने शुभम गैंग के सदस्य को बुरी तरह से मारा और उसकी वीडियों भी बनाई गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मोबाइल को बरामद कर लिया है।

mobile phone in jail 3

इसके साथ ही मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जेलों में बंद कैदियों को मोबाइल फोन कोन मुहईया करवा रहा है। इसके साथ ही जेलों में निरीक्षक करने वाले अधिकारियों पर सवाल खड़े हुए है कि वो किस तरह की कार्यवाही कर रहे है।

Watch Video

https://www.youtube.com/watch?v=0drscfOXAok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *