लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साइबर सिटी गुरुग्राम, जहां पुलिस ने भी माना है कि यहां साइबर क्राइम पहले से बढ़ गए हैं । तो वहीं साइबर क्राइम के साथ-साथ चोरी और लूट की वारदातें भी बढ़ गई हैं । अपनी टीवी स्क्रीन पर आपको जो सीसीटीवी फुटेज दिख रही है । इस फुटेज को गौर से देखिए । पेट्रोल पंप पर सफेद क्रेटा आती है और कार सवार पेट्रोल भरवाने के लिए कहते हैं । पेट्रोल भरवाने के बाद वो पेट्रोल के पैसे देते हैं और अब बाकी बचे पैसे वापस लेते हैं । इसी दौरान वो पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर हमला बोल देते हैं ।
कर्मचारी के बैग से कैश छीन लेने के बाद शातिर मैनेजर के ऑफिस की तरफ बढ़ते हैं और वहां से भी पैसे चुराते हैं और सफेद क्रेटा में बैठकर भाग जाते हैं । लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनकी चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । सफ़ेद रंग की क्रेटा में सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए । वारदात सीसीटीवी कैमरे में जरूर क़ैद हुई लेकिन सुबह का धुंधला और धुंध होने के चलते अभी तक गाड़ी का नंबर या बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है ।
बहरहाल पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है । अब देखना ये होगा कि कब अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आते हैं और कब उनको सजा मिल पाती है ।
पेट्रोल पंप पर लूट
हथियार के बल पर लूटे 60 हजार
हथियार के बल पर लूटे 60 हजार
3 से चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बदमाशो ने हथियार बंद गार्ड की दुनाली छीन किया घायल
वारदात सीसीटीवी कैमरों में क़ैद
Watch Video
https://youtu.be/pSBDWEUiacs
