बठिंडा दौरे पर मनप्रीत बादल, थर्मल प्लांट कर्मचारियों ने दिखाए काले झंडे

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब वित्त मंत्री मनप्रीत बादल बठिंडा दौरे पर हैं | शुक्रवार को भी यहां पर थे लेकिन गुरु नानक देव थर्मल प्लांट को…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब वित्त मंत्री मनप्रीत बादल बठिंडा दौरे पर हैं | शुक्रवार को भी यहां पर थे लेकिन गुरु नानक देव थर्मल प्लांट को बंद करने के विरोध में थर्मल प्लांट इंप्लाइज तालमेल कमेटी के पक्के कर्मचारियों द्वारा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के समागमों का घेराव किया गया। इसके पहले थर्मल कर्मचारियों द्वारा जिला महासचिव गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में थर्मल प्लांट के सामने धरना देकर सरकार और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की।

 जानकारी अनुसार थर्मल के मामले को लेकर पक्के कर्मचारियों द्वारा थर्मल समक्ष धरना दिया गया था। इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के लोहड़ी सामगमों में शामिल होने की सूचना मिलते ही पक्के कर्मचारियों ने मोटरसाइकिलों पर काली झंडियां लगाकर शहर में शांतमई रोष मार्च निकाला। विभिन्न बाजारों से होते हुए कर्मचारियों द्वारा वित्त मंत्री के स्कूल में रखे गए लोहड़ी समागमों का घेराव किया गया।

बठिंडा दौरे पर मनप्रीत बादल

करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विकास कार्यों को लेकर चर्चा

लोहड़ी प्रोग्राम में शामिल होने शुक्रवार को भी पहुंचे वित्तमंत्री

थर्मल प्लांट कर्मचारियों ने दिखाए काले झंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *