लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गुरदासपुर के गांव नानोवाल जीदड के परमजीत सिंह ने की आत्महत्या कर ली और खुदकुशी से पहले बयान देते हुए वीडियो भी बनाया और आत्महत्या का कारण ससुराल पक्ष को बताया |
ससुराल वालों से दुखी हो कर एक युवक ने फेसबुक पर लाईव हो कर पंखे के साथ लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक परिवार वालों के ब्यानों पर पत्नी, सास और ससुर पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। मृतक के घर इसी 4 जनवरी को बेटा पैदा हुआ था और लोहड़ी डालने के लिए शोपिंग कर रहा था। पत्नी और ससुराल वालों से दुखी हो कर मृतक ने आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस ने पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
फेसबुक पर लाईव होने वाला परमजीत सिंह वासी गांव नानोवाल जींदड़ का रहने वाला अपने मां-बाप का इक्लोता बेटा था और अभी 4 जनवरी को ही इसके बेटा पैदा हुआ था और बेटे की लोह़ड़ी डालने के लिए बाजार से मठियाई भी लेकर आया था। लेकिन लोहड़ी की खुशियों की जगह आज इसके घर में मातम छाया हुआ है। परिवार का कहना है कि बेटे परमजीत सिंह ने फेसबुक पर लाईव हो कर अत्महत्या की है। इसका कारण परमजीत के ससुराल वाले और पत्नी है। परिवार ने आरोप लगाते कहा कि परमजीत की शादी करीब सवा साल पहले बलजीत कौर के साथ हुई थी । लेकिन शादी के बाद दोनो में अनबन शुरू हो गई। कई बार पंचायत भी की लेकिन बलजीत कौर और उसके मायके वाले नहीं मान रहे थे। जिसके बाद बलजीत अपने मायके चली गई थी और वहीं पर 4 जनवरी को एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से लग रहा था शायद सब ठीक हो जाएगा, बुधवार को भी परमीजत ने अपनी पत्नी बलजीत कौर के साथ बात करने की कोशिश की लेकिन बलजीत ने पता नहीं क्या कहा कि परमजीत मायूस सा हो गया। रात को खाना एक साथ खाया था और सभी सो गए। सुबह किसी रिश्तेदार का फोन आया और कहा कि वह परमजीत का दरवाजा तोड़ कर उसे बचाओ वह फेसबुक पर लाईव हो कर आत्महत्या कर रहा है।
किस रास्ते पर जा रहा है समाज ?
क्या हर समस्या का हल खुदकुशी है ?
क्या इस शख्स के ससुरालवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए ?
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1016591475188012/
