लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले नोटबंदी और जीएसटी का असर अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रियल एस्टेट पर भी पड़ा। पर आपको बता दे कि मोदी सरकार के इस फैसले के कारण मकान की कीमतों को कम करने में मदद हुई।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस फैसले के बाद साल 2017 में मकानों की कीमतें में औसतन 3 प्रतिशत गिरावट आई, जिसका जिम्मेदार RERA भी था।
इसके इलावा रिपोर्ट का ये भी कहना है कि पुणे, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और चेन्नई में मकानों की कीमतों में गिरावट आई है।
इन जगहों पर मकानों की गिरावट का कारण प्रॉपर्टी की कम मांग थी साथ ही प्रोजेक्ट भी कम लांच हुए थे और लोगो का ज्यादातर फोकस सस्ते घरों की और था। रिपोर्ट का ये भी कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना भी इसका कारण रही है।



