लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की जेल में 20 साल की सजा भुगत रहे राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसा गायब हो गई है।
उसकी तलाश में पुलिस ने डेरे में छापेमारी की पर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। कोर्ट ने विपासना के खिलाफ अरेस्ट वांरट जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि विपासना को चार बार समन भेजे गए पर वो एक बार पुलिस के सामने पेश हुई। विपासना पर पंचकूला हिंसा मामले में दंगों को भड़काने के आरोप लगे हुए है।
इससे पहले पुलिस ने राम रहीम के साथी डॉ. महेंद्र इंसा को गिरफ्तार किया था और राम रहीम के दूसरे साथी आदित्य इंसा की तलाश कर रही है।



