लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कांग्रेस सरकार पर फिर से कर्जा माफी को लेकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानो का निरादर और उनको धोखा दे रही है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि मालवा के पांच जिलों में कर्जा माफी की स्कीम लागू की गई है।
अफसोसजनक बात यह है कि जिन जिलों में कर्जा माफी की स्कीम लागू की गई है वहां पर छोटे और सीमांत किसानों को इस स्कीम के लिए अयोग्य करार कर उन्हें इस स्कीम का फायदा नहीं दिया गया।
कांग्रेस सरकार ने ज्यादातर गरीब किसानों को इस स्कीम से वंचित रखा है। सुखबीर बादल का ये भी कहना है कि इस स्कीम के कारण छोटे और सीमांत किसानों के बाहर किया गया है जिस कारण वो सबसे अधिक तकलीफ में हैं।



