#HappyBirthday आज बिपाशा का 38वां जन्मदिन

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज बिपाशा का 38वां जन्मदिन है | बिपाशा पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं, और एक डॉक्टर बनना चाहती थीं | अपने लुक्स को…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज बिपाशा का 38वां जन्मदिन है | बिपाशा पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं, और एक डॉक्टर बनना चाहती थीं | अपने लुक्स को लेकर उन्हें जिस तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा | उन्होंने कभी भी मॉडल या एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था |

7 जनवरी 1979 को बॉलीवुड और मॉडल एक्ट्रेस बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश कोलकाता में हुई है। उनके पिता हीरक एक सिविल इंजीनियर जबकि मां ममता बसु एक हाउस वाइफ हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम बिदिशा और छोटी बहन विजेयता बसु है।

एक्ट्रेस के अनुसार उनके नाम का मतलब गहरी इच्छा होता है। उन्होंने पहले एपीजे हाई स्कूल और फिर भवन्स गंगाबक्स कनोरिया विद्यामंदिर से पढ़ाई की है। स्कूल के दिनों में उन्हें हेड गर्ल के तौर पर नियुक्त किया गया था और उन्हें सभी लेडी गुंडा कहते थे। उन्होंने बताया था कि बचपन मैं टॉम ब्वॉय थी और मुझे सभी लोग बहुत प्यार करते थे। इस साल एक्ट्रेस अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

बिपासा पर साल 1996 में एक होटल में मॉडल मेहर जेसिया रामपाल की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद मेहर जोसिया ने बिपासा बसु   को मॉडलिंग करने की सलाह दी। जिसके बाद बिपासा ने गोदरेज सिंथॉल सुपरमॉडल कॉन्टैस्ट में हिस्सा लिया। जिसके चलते मियामी में फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड में भारत की प्रतिनिधित्व किया। जिसके बाद धीरे धीरे विपासा मशहूर बनने लगी |

उन्होंने साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ अजनबी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए विपासा को फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था। आपको बता दे, यूके मैग्जीन ईस्टर्न आई ने बिपाशा को साल 2005 और 2007 में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब दिया था।  अब विपासा और करण शादी के बंधन में बंध चुके है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *