रूपनगर: धुंध के चलते हुआ हादसा, भाखड़ा नहर में गिरा टिप्पर, चालक लापता

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: रूपनगर के घनौली गाव के पास घना कोहरा होने के कारण एएमडब्ल्यू टिप्पर चालक टिप्पर समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। पुलिस…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: रूपनगर के घनौली गाव के पास घना कोहरा होने के कारण एएमडब्ल्यू टिप्पर चालक टिप्पर समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। पुलिस और लोगों के की मदद से करीब 5 घंटे बाद कड़ी मसक्कत से निकला गया, पर चालक नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है। पूर्व सरपंच ब्रह्मानंद ने बताया कि उनके गांव का प्रकाश कुमार (45) पुत्र मस्त राम रूपनगर की जेटीआर कंपनी में चालक है। वह चार बेटियों का पिता है। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे प्रकाश टिप्पर (पीबी 12टी-6520) लेकर अपने गांव नया मलिकपुर आ रहा था।

इस दौरान गांव से कुछ देर पहले ही घनी धुंध के कारण उसका टिप्पर नहर में जा गिरा। इस घटना का शनिवार सुबह पता चला। रोज की तरह सुबह प्रकाश ने अपने मालिकों को फोन नहीं किया तथा न ही उसका फोन मिल रहा था। इस दौरान टिप्पर मालिक प्रकाश की तलाश करते उसके घर आ पहुंचा। वहां उन्हें पता चला कि वह तो पिछली रात से ही घर नहीं आया।

मालिक ने अपने टिप्पर के जीपीएस सिस्टम की जांच की जो रात 8.32 से बंद पाई गई। उन्होंने जीपीएस सिस्टम की लोकेशन के आधार पर पारिवारिक सदस्यों तथा गांव वासियों को साथ लेकर भाखड़ा नहर की पटरी के किनारे टिप्पर के टायरों के निशान तलाशने शुरू कर दिए। इस दौरान एक जगह से टिप्पर के टायरों के निशान मिलने के उपरांत गोताखोरों की सहायता के साथ भाखड़ा नहर में टिप्पर तथा चालक प्रकाश कुमार की तलाश शुरू कर दी।

रूपनगर- धुंध के चलते हुआ हादसा

भाखड़ा नहर में गिरा टिप्पर

चालक लापता, ढूंढ रही NDRF की टीम

चालक के नहर में बहने की आशंका

Watch Video

https://youtu.be/wesUMn4Slzo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *