#Breaking: Delhi-Panipat Highway पर भयानक कार हादसा, वेटलिफ्टिंग के 4 नेशनल खि‍लाड़ि‍यों की दर्दनाक मौत

Online Desk: Delhi-Panipat Highway पर सिंधु बॉर्डर के पास शनिवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर…

Online Desk: Delhi-Panipat Highway पर सिंधु बॉर्डर के पास शनिवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं. ये सभी खिलाड़ी वेट लिफ़्टिंग के नेशनल चैंपियन थे. दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है.

national powerlift champions died in delhi accident national powerlift champions died in delhi accident 2 national powerlift champions died in delhi accident 3

गंभीर रूप से घायलों में दिल्ली के नांगलोई के सक्षम यादव भी हैं, जो दो बार वेट लिफ़्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके हैं. दुर्घटनाग्रस्त कार से इनकी किट मिली है, जिससे लगता है कि शायद ये लोग कहीं खेलने जा रहे थे. तड़के तकरीबन 4 बजे यह हादसा हुआ. अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में लग गई है.

दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास हुए कार हादसे में कुल छह खिलाड़ी प्रभावित हुए. सक्षम यादव और दूसरे खिलाड़ी बाली की हालत गम्भीर है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घने कोहरे में स्विफ्ट डिजायर कार का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा. कार का डिवाइडर और खम्भे से टकराकर एक्सीडेंट हो गया. ये सभी खिलाड़ी एक ही कार में सवार थे. कार खंभे से इतनी जोर से टकराई गाड़ी की छत उड़ गई. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई सौ मीटर तक मांस के लोथड़े बिखर गए.

दोनों गंभीर रूप से घायल खिलाड़ियों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *