लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन के बीच टकराव बढ़ सकता है। आपको बता दे कि कैप्टन 10 और 11 फरवरी को अमेरिका में स्थित हार्वर्ड युनिवर्सिटी के 15वें हार्वर्ड कांफ्रैंस में शामिल होने वाले है।
जिस कारण एस.एफ.जे. के सदस्यों ने कैप्टन के खिलाफ कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। एस.एफ.जे. के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार सिख राष्ट्रवादियों के उत्पीडऩ के लिए जिम्मेदार है।
साथ ही उन्होने कैप्टन को पंजाब का हिटलर भी कहा है। आपको बता दें कि कांफ्रैंस में व्यापार जगत के नेताओं, मनोरंजन पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों और कई अन्य नेताओं को एक साथ अपने विचार सांझा करने के लिए बुलाया गया है।


