लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज के विशेष में हम आपको कर्ज का मर्ज दिखाएगें कि किस तरह किसानों के लिए कर्ज एक अभिशाप बना हुआ है। पंजाब भर में किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर रहे हैं। और सरकार से कर्ज मांफी को लेकर गुहार लगा रहे है। ऐसे में पंजाब सरकार ने कुछ किसानों का कर्ज मांफ करने के लिए कहा है। लेकिन इससे किसान ना खुश नज़र आए हैं साथ ही किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है और पंजाब भर में धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। ऐसे में एक किसान ने आज ही कर्ज मांफी की लिस्ट देखकर आत्महत्या कर ली है।
पंजाब में अगर आज के समय हर किसी की ज़ुबान पर कोई सवाल है तो वो ये है कि किसानों का कर्जा कब माफ होगा और इस सवाल का जवाब कुछ दिन पहले कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पंजाब की जनता को दे दिया ।
अब आप खुद ये सोच सकते है कि उस किसान की क्या हालत होगी जो अपना खेत छोड़कर कर्ज मांफी के लिए सड़क पर धरना देने के लिए बैठ गया है। जिसको लेकर सियासत में गमासान मचा हुआ है। साथ ही अकाली दल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया।
सरकार के द्वारा जारी की गई सूची पर कई किसानों ने एतराज जताया है । किसानों की माने तो सरकार ने किसानों में फूट डलवाने के लिए ऐसे किसानों के नाम की लिस्ट जारी की जिनका कर्ज पहले से माफ है । किसानों ने एक दूसरे का साथ देने के लिए सूची में दूसरे किसानों का नाम दर्ज करवाने के लिए अर्जियां दी है ।
Watch Video
https://youtu.be/hrvWvxllZ5Q
